Ticker

6/recent/ticker-posts

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रेलसेवायें रद्द व मार्ग परिवर्तित

दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैगलूरू मंडल के राजानुकुंटे यार्ड पर यलहंका-धर्मावरम स्टेशनों के मध्य नॉन इंटर लाकिंग कार्य के कारण ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण यातायात प्रभावित होगा।
उपरोक्त कार्य के कारण निम्न रेलसेवायें मार्ग परिवर्तित रहेगी :-
रद्द रेल सेवाऐं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
क्रम संख्या गाड़ी संख्या कहां से कहां तक प्रारम्भिक स्टेशन से रद्दीकरण की दिनांक रद्द फेरे
1.  16532  बैगलूरू-अजमेर 31 जनवरी  (01 ट्रिप)
2.  16531  अजमेर-बैगलूरू 3 फरवरी (01 ट्रिप)
 
वरिष्ठ जनसंपर्क निरीक्षक अजमेर ने बताया कि कोहरे से प्रभावित रेलसेवाओं की रद्द/मार्ग परिवर्तन की अवधि बढ़ाई रेलवे द्वारा कोहरे के मौसम में रेलसेवाओं को रद्द/मार्ग परिवर्तन की अवधि बढ़ाई जा रही है। कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की अजमेर मंडल से सम्बंधित निम्नांकित रेलसेवाओं को दिनांक 31.01.2020 से 29.02.2020 तक रद्द/मार्ग परिवर्तन की अवधि बढ़ाई जा रही है। 


यह रेल सेवाएं होगी रद्द 
1. 19611 अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस, अपने प्रारम्भिक स्टेशन अजमेर से 1, 6, 8, 13, 15, 20, 22, 27, तथा 29 फरवरी को रद्द रहेगी।


2. 19614 अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस, अपने प्रारम्भिक स्टेशन अमृतसर से 2, 7, 09, 14, 16, 21, 23, 28 फरवरी तथा 1 मार्च को रद्द रहेगी।


3. 12988 अजमेर-सियालदाह एक्सप्रेस, अपने प्रारम्भिक स्टेशन अजमेर से 1 फरवरी से 29 फरवरी तक रद्द रहेगी।


4. 12987 सियालदाह-अजमेर एक्सप्रेस, अपने प्रारम्भिक स्टेशन सियालदाह से 2 फरवरी से 29 फरवरी तक तथा 1 मार्च को रद्द रहेगी।


इनका बदला मार्ग 
1. 18631 रांची -अजमेर एक्सप्रेस, अपने प्रारम्भिक स्टेशन रांची से रवाना होने की  दिनांक 6, 13, 20 तथा 27 फरवरी को परिवर्तित मार्ग पं. दीनदयाल उपाध्याय-वाराणसी-मंडुवाडीह-इलाहाबाद होकर संचालित होगी।


2. 18632 अजमेर- रांची एक्सप्रेस, अपने प्रारम्भिक स्टेशन अजमेर से रवाना होने की दिनांक 8, 15, 22 तथा 29 फरवरी को परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद-मंडुवाडीह-वाराणसी-पं. दीनदयाल उपाध्याय होकर संचालित होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ